फोटो 14जेएनडी16-उचाना खुर्द कन्या लाइब्रेरी में दान की गई पुस्तकें। स्रोत सदस्य
उचाना। बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से उचाना खुर्द स्थित पंचगामा कन्या लाइब्रेरी में 100 से अधिक पुस्तकें दान की गईं।
उचाना सेवा ग्रुप के संयोजक मा. रामप्रसाद की पुत्री पिंकी ने लाइब्रेरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित पुस्तकें भेंट कीं। उनके इस प्रयास की सराहना की गई।
उचाना खुर्द में बेटियों के लिए इस लाइब्रेरी की स्थापना उचाना सेवा ग्रुप के फाउंडर सदस्य एवं पंचगामा विकास मॉडल-17 के लीड ऑफिसर डॉ. राजेश खोथ एसडीएम हांसी के नेतृत्व तथा डायरेक्टर जनरल ऑफ चंडीगढ़ पुलिस डॉ. सागर प्रीत की प्रेरणा से की गई है। लाइब्रेरी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को एक ऐसा शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना है, जहां वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकें। लाइब्रेरी को नियमित रूप से सक्रिय रखने और इसकी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी पूर्व सरपंच प्रतिनिधि जय भगवान को सौंपी गई है। इस दौरान पं. देशराज, मा. अमित दुर्जनपुर, प्रमोद एबीपीओ, गुरनाम सिंह मौजूद रहे।