फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यायाम को अपनाओ, मधुमेह को दूर भगाओ : नरेंद्र ढांडा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। नगूरां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने की। उन्होंने व्यायाम को अपनाओ, मधुमेह को दूर भगाओ जैसे नारों के जरिये लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


ढांडा ने बताया कि मधुमेह में रक्त शर्करा का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है। ऐसा तब होता है, जब शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता या उसका सही उपयोग नहीं कर पाता। बार-बार पेशाब आना, अधिक प्यास लगना, थकान, कमजोरी, बिना कारण वजन घटना, धुंधला दिखाई देना और घाव देर से भरना इसके प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने समय रहते पहचान के लिए खाली पेट और खाना खाने के बाद शुगर जांच करवाने की सलाह दी।

इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य निरीक्षक पुष्पावती, स्टाफ नर्स समता, एएनएम हरिता, लैब टेक्नीशियन रवि, राकेश, स्वास्थ्य कर्मचारी नरेंद्र कुमार, आशा वर्कर जुगेश और सीमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें