फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वाहन की टक्कर से फोटोग्राफर की मौत

Mon, 18 Mar 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी23: मृतक रामपाल उर्फ मोनू का फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। बहादुरगढ़ गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक खेड़ा खेमावती गांव निवासी रामपाल उर्फ मोनू (30) की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने हादसे के अंजाम देने वाले वाहन चालक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन

खेड़ा खेमावती गांव निवासी रामपाल उर्फ मोनू (30) शनिवार सुबह ढाठरथ गांव में समारोह में फोटोग्राफी की बुकिंग करने के लिए के लिए गए थे। देर रात साढ़े 11 बजे वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वह बहादुरगढ़ गांव के निकट पहुंचे तो किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीर ने हादसे की सूचना सफीदों पुलिस को दी। सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने शव को सफीदों नागरिक अस्पताल में रखवाकर पुलिस को सूचना दी मोनू के भाई सोनू ने बताया कि उनके भाई का सफीदों में स्टूडियो है। वह ढाठरथ गांव में एक बुकिंग के सिलसिले में गया हुआ था। मोनू के दो बच्चे हैं। मोनू फोटोग्राफी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। सदर थाना प्रभारी आत्मा राम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

17जेएनडी23: मृतक रामपाल उर्फ मोनू का फाइल फोटो। संवाद

17जेएनडी23: मृतक रामपाल उर्फ मोनू का फाइल फोटो। संवाद

17जेएनडी23: मृतक रामपाल उर्फ मोनू का फाइल फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें