17जेएनडी17: बुआना गांव में आग लगने से जली हुई कंबाइन। संवाद
जुलाना। बुआना गांव में घर में खड़ी कंबाइन को किसी ने तेल छिड़कर आग लगा दी। इससे कंबाइन को काफी नुकसान हुआ। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। जुलाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुआना गांव निवासी जोगिंद्र ने बताया कि वह खेती करता है। शनिवार देर रात को किसी ने उसकी कंबाइन को आग लगा दी। इससे उसका काफी नुकसान हुआ है। जुलाना थाना पुलिस ने जोगिंद्र की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
17जेएनडी17: बुआना गांव में आग लगने से जली हुई कंबाइन। संवाद