फोटो 26जेएनडी05-जन संघर्ष मंच हरियाणा का 10वां दो-दिवसीय प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन में मौजूद स
जींद। शहर की कुम्हार धर्मशाला में रविवार को जन संघर्ष मंच हरियाणा का दो दिवसीय प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन हुआ। इसकी अध्यक्षता फूल सिंह ने की। संचालन सुदेश कुमारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सलाहकार डॉ. सीडी शर्मा ने सम्मेलन का शुभारंभ किया।
महासचिव सुदेश कुमारी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के साथ दो वर्षों में मंच की गतिविधियों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रतिनिधियों ने रिपोर्ट पर चर्चा कर सुझाव दिए। दूसरे दिन राष्ट्रीय सलाहकार श्याम सुंदर ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मजदूर वर्ग पर बढ़ते दमन और शोषण के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।
सम्मेलन में आगामी दो वर्षों के लिए नई राज्य कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें फूल सिंह को राज्य प्रधान, पाल सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, डॉ. सुनीता त्यागी को उपप्रधान, सुदेश कुमारी को महासचिव, रघुबीर विरोधिया को सचिव, सुरेश कुमार को सह सचिव, चंद्र रेखा को वित्त सचिव, सोमनाथ को प्रवक्ता तथा करनैल सिंह, नरेश कुमार, सत्यवीर, कविता विद्रोही और सूरजभान चहल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। सम्मेलन के अंत में घोषणा की गई कि मंच का खुला अधिवेशन 31 जुलाई को कुरुक्षेत्र की ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा।