जींद। जिले की विभिन्न मंडियों में धान की आवक और खरीद कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। जिले की मंडियों में 1,63,707 मीट्रिक टन धान खरीदी जा चुकी है।
नरवाना मंडी में 82,720 मीट्रिक टन, उचाना मंडी में 15,815 मीट्रिक टन, सफीदों में 17,808 मीट्रिक टन, धमतान में 16,959 मीट्रिक टन, पिल्लूखेड़ा में 9,900 मीट्रिक टन, अलेवा में 6,135 मीट्रिक टन, गढ़ी में 5,780 मीट्रिक टन, खरल में 3,545 मीट्रिक टन, मंगलपुर में 1,774 मीट्रिक टन, नगूरां में 1,487 मीट्रिक टन, जींद में 982 मीट्रिक टन और काबरछा में 802 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। फूड विभाग की तरफ से 100,999 मीट्रिक टन, हेफेड द्वारा 35,816 मीट्रिक टन और एचडब्ल्यूसी की ओर से 26,892 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।
किसानों के लिए सुझाव और पर्यावरण संरक्षण
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने किसानों से आग्रह किया कि वे धान को सुखाकर मंडी में लाएं, ताकि उन्हें शीघ्र और उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने किसानों से पराली जलाने से परहेज करने की अपील की। पराली के वैकल्पिक उपयोग अपनाने से पर्यावरण सुरक्षित रहता है और भूमि की उर्वरता भी बनी रहती है।