फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव चौक पर युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 21 Apr 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला जींद
विज्ञापन
घटना स्थल से पुलिस साक्ष्य जुटाते हुए। - फोटो : amarujala beuro
विज्ञापन
शहर के झांझ गेट पर रेहड़ी पर गोल गप्पे खा युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। युवक को गोली मारने के बाद बदमाश हवा में पिस्तौल को लहराते हुए मौके से फरार हो गए। युवक को गोली मारने की घटना पूरी शिव चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। युवक को गोली मारने की सूचना पाकर डीएसपी सिटी कप्तान सिंह और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भिवानी रोड स्थित बड़ी बस्ती निवासी लक्की (22) वीरवार देर शाम को शिव चौक पर आया हुआ था। वह झांझ गेट पर लगी रेहड़ी पर खड़ा होकर गोल गप्पे खाने लगा। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और आते ही उसे पकड़ लिया। इस दौरान युवक उसे घसीटते हुए गली के बीच में ले गए। जहां पर बदमाशों ने उसे गली के बीच में लेटे हुए को गोली मार दी। इसके बाद युवक पिस्तौल को हवा में लहराते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और शिव चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें दो युवक स्पष्ट रूप से गोली मारते हुए नजर आए रहे है। घटना की सूचना पाकर डीएसपी सिटी कप्तान सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र में घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के पिता अनिल कुमार के बयान दर्ज करके अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।


छाती पर पैर रखकर मारी गोली
शिव चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को जब पुलिस ने देखा तो हैरान करने वाला था। फुटेज के अंदर दो युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दे रहे थे। उसने आते ही पहले तो युवक को रेहड़ी से हाथ पकड़कर गली के बीच में ले लिया। इसके बाद एक युवक ने उसको गोली मारी। उसके बाद दूसरे युवक ने बिना खौफ के दूसरी गोली मारी। इस दौरान एक युवक बाइक पर सवार हो जाता है, जबकि दूसरा युवक नीचे गिरे हुए लक्की के छाती पर पांव रखकर उसके सिर में गोली मार देता है। इसके बाद युवक हवा में पिस्तौल लहराते हुए बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद आसपास के लोग उसे अस्पताल में लेकर गए।
विज्ञापन


नहीं दिखाई दिया कोई खौफ
सीसीटीवी कैमरों में स्पष्ट रुप से दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार बदमाशों में किसी का कोई खौफ नहीं था। बदमाश बड़े ही आराम से आते हैं और लगभग दो से तीन मिनट तक मौके पर आराम से युवक को गोली मारते रहते हैं। हत्या करने के बाद भी बदमाशों में कोई डर दिखाई नहीं देता है और बदमाश हाथों को उठाकर खुशी जताते हुए दिखाई दे रहा है।

घर का इकलौता चिराग था लक्की
परिजनों के अनुसार, बड़ी बस्ती निवासी लक्की परिवार का एकमात्र चिराग था। लक्की तीन बहनों का एकमात्र भाई था। उसकी मां की पिछले दिनों ही मौत हो गई थी। उसके पिता अनिल कुमार भी लक्की के ऊपर ही आश्रित था। परिजनों ने बताया कि लक्की ने बारहवीं कक्षा पास करने के बाद मेहनत मजदूरी का कार्य करने लगा। वह घरों में पेंट करने का काम करता था। इस हादसे के बाद घर का चिराग बुझ गया।

डीएसपी सिटी कप्तान सिंह ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारी है। घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल किसी तरह की रंजिश सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें