फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डायरिया, हैजा व पीलिया के प्रति लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
05जेएनडी11-शहर की एक कॉलोनी के मकान में मच्छर का लार्वा चैक करते स्वास्थ्य कर्मचारी। स्रोत कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी और बरसात के मौसम में होने वाली डायरिया, हैजा व पीलिया से निजात पाने के लिए शहर में अभियान चलाया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शहर के हनुमान नगर, देवीलाल नगर, अपराही मोहल्ला, कानूनगो मोहल्ला, दुर्गा कालोनी, टपरीवास कालोनी, शीतलपुरी कालोनी, शिवपुरी कॉलोनी में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने मच्छर जनित रोगो के अलावा गर्मी के मौसम मे होने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी देने के अलावा दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए पानी साफ करने वाली गोलियां, ओआरएस भी वितरित किए। उन्होंने पीने के पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए। महिलाओं व बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गाें के खून की मात्रा एवं मधुमेह जैसी बीमारियों की जांच भी की गई। 22 बुखार से पीड़ित लोगों की जांच के लिए रक्त के नमूने भी लिए। इस अवसर पर विनोद, देवेंद्र, ओमप्रकाश, दिनेश, गुरनाम, अमरजीत, राजरानी, सीता देवी, पूनम, दर्शना, अंजू, सुमन, राधा, उर्मिला, सविता, अशमीना, सोनिया, शीला, मंजू मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें