फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जल जीवन मिशन के प्रति लोगों को किया जागरूक

Thu, 19 Jun 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी23: ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। जनस
विज्ञापन
जींद। जिला के गांवों में जल संरक्षण अभियान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण व योगाभ्यास जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से कराया जा रहा है। इसके तहत वीडब्ल्यूएससी के माध्यम से जल चौपाल आयोजित कर जल संरक्षण, जल जीवन मिशन के प्रति आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

नरवाना खंड के सुरजाखेड़ा गांव में सुरेंद्र कुमार, जींद ब्लॉक के गांव बहबलपुर में खंड समन्वयक दिनेश मलिक, सफीदों ब्लॉक में बलवान सिंह, जुलाना में सोमलता सैनी और पिल्लूखेड़ा में सुरेंद्र दुग्गल, उचाना के सफाखेडी में कुशल शर्मा, अलेवा के चुहड़पुर गांव में ईश्वर सिंह ने अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि गांव सुरजाखेड़ा में जल संरक्षण अभियान कनिष्ठ अभियंता कुशल पाल व बीआरसी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में शुरू किया गया। अभियान को लेकर ग्रामीण जल व सीवरेज समिति के साथ बैठक कर ग्रामीणों को समझाने के लिए समिति के सदस्यों से सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान गांव में चल रहे अवैध कनेक्शन, खुले में चल रहे कनेक्शन को काटने के लिए ग्राम पंचायत से सहयोग करने की अपील की। वहीं उन उपभोक्ताओं को नोटिस दिए जिनके पास नल कनेक्शन नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें