फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को देता है बढ़ावा : रुद्राक्ष मिड्ढा

Thu, 19 Jun 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी06-अर्जुन स्टेडियम में योग मैराथन में भाग लेते युवा। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। अर्जुन स्टेडियम से बुधवार को योग मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के बेटे रुद्राक्ष मिड्ढा और जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर अर्जुन स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना। यह योग मैराथन अर्जुन स्टेडियम से शुरू होकर लाल बत्ती से सफीदों रोड, सफीदों गेट, एसडी स्कूल से वापस अर्जुन स्टेडियम में पहुंची।
विज्ञापन

रुद्राक्ष मिड्ढा ने कहा कि योग एक प्राचीन अभ्यास के रूप में उभर कर सामने आया है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। योग जो भारत की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है। यह मन को शांत और एकाग्र करने में भी मदद करता है। योग जीने का एक तरीका है जिसका उद्देश्य स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन की प्राप्ति है। मनुष्य एक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक प्राणी है। योग तीनों के बीच संतुलन विकसित करने में मदद करता है।
वहीं दूसरी ओर आयुष विभाग की ओर से जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अमित रोहिल्ला के नेतृत्व में वीटा मिल्क प्लांट परिसर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के तहत योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पा ने की। कार्यक्रम में वीटा प्लांट के सीईओ नरेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आयुष योग सहायक नवनीत, संतोष और बबीता ने उपस्थित 80 प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण प्रदान किया।

18जेएनडी06-अर्जुन स्टेडियम में योग मैराथन में भाग लेते युवा। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें