फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड छह में दूषित पानी की सप्लाई से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। वार्ड छह में आठ माह से दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। लोगों का आरोप है कि पानी पीने से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का स्थानी हल नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड छह निवासी जयबीर लाठर, दलबीर, कुलदीप ने बताया कि वार्ड में पिछले आठ माह से सीवरेज का पानी मिलकर आ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग वार्ड के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। जो पानी जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा वार्ड में सप्लाई किया जाता है, वह किसी भी लिहाज से पीने लायक नहीं है। गंदे पानी से वार्ड के लोग चर्म और पेट रोग से पीड़ित हैं। बार-बार गुहार लगाने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। वार्ड के लोगों की मांग है कि जनस्वास्थ्य विभाग वार्ड में स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाए ताकि उन्हें परेशानियों से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें