फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ियां लेकर बाहर निकलने लगे लोग, बाजार में लग रहा जाम

विज्ञापन
पुराना बस स्टैंड रोड पर खड़े वाहनों के चलते लगा जाम। - फोटो : Jind
विज्ञापन
लॉकडाउन के चौथे चरण में बाजार में सभी दुकानों के खुलने से दुकानदारों के साथ-साथ सामान लेने के लिए आने वाले लोगों को राहत मिली है तो वाहन चालकों की मनमर्जी से बाजारों में जाम की स्थिति बन रही है। दुकान के आगे वाहनों को खड़े करके लोग बाजरा जा रहा है। यहां पर कई बार तो आधा-आधा घंटे तक जाम रहता है। बिना काम के घरों से अब लोग निकल रहे हैं, जो घातक साबित हो सकता है। लोगों की लापरवाही से यहां भी संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

दुकानदार रमेश, कुलजीत, सत्यवान, राकेश ने कहा कि बड़े वाहनों की शहर में एंट्री नहीं होनी चाहिए। अब गेहूं का सीजन लगभग खत्म हो चुका है। ऐसे में शहर में एंट्री होने वाले फाटक व पुराने स्टैंड पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि बड़े वाहन शहर में प्रवेश न कर सकें। दो पहिया वाहन चालकों को भी बाजार में जाने की अनुमति तब दी जाए जब उसको काम हो। उचाना मंडी चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार खर्ब ने कहा कि दुकान के सामने वाहन खड़े किए तो वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें