जींद के नागरिक अस्पताल से पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवाने के लिए ट्रॉली में शव लेकर जा रहे थे जो जैजैवंती गांव के नजदीक ट्राली का कुंडा टूटने से सड़क पर गिर गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रॉली में रखकर पीजीआई लेकर गई।
सोमवार को दोपहर बाद सुंदर ब्रांच नहर में भंभेवा गांव के पास ग्रामीणों ने गली-सड़ी हालत में शव देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, मगर सफलता नहीं मिली। शव को देखकर लग रहा था कि व्यक्ति की उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास है। शव गला-सड़ा हुआ था। शव गला-सड़ा होने के कारण चिकित्सकों ने उसे पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया था।