फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को दी जानकारी

विज्ञापन
17जेएनडी20: चांदपुर गांव में होदी में लारवा की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
जींद। नगूरां पीएचसी के तहत स्वास्थ्य विभाग ने चांदपुर, नगूरां, दिल्लूवाला, दालमवाला गांव में मलेरिया, डेंगू रोधी अभियान चलाया। स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने कहा कि मलेरिया एक परजीवी जनित रोग है जो मच्छर के काटने से फैलता है इससे मनुष्य का रक्त संक्रमित हो जाता है। इससे हमें बचाव करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने लक्षणों के बारे में बताते हुए कहा कि कंपकंपी के साथ बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द और अत्यधिक पसीने के साथ बुखार उतरना, उल्टी लगना आदि मलेरिया के लक्षण हो सकते हैं। इस तरह महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। रात को सोते समय पूरी बाजू के कपड़े पहने और मच्छरदानी का प्रयोग करें। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी कुलदीप, अनिल, पुरूषोत्तम, नरेंद्र कुमार के अलावा एएनएम अनिता, सविता, नवीन, मीनाक्षी और आशा वर्कर राजेश, रोशनी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें