फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गांव फूलियां कलां में लाठीचार्ज में दोनों पक्षों के लोग घायल, दो रेफर

Thu, 29 May 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। गांव फूलियां कलां में बुधवार सुबह उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। महिलाओं ने पथराव तक कर डाला। दोनों पक्षों के दर्जनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर एक पक्ष के 2 लोगों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज और कुछ अन्य को जींद नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। नागरिक अस्पताल में पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एक पक्ष के घायलों में 62 वर्षीय संतरो, 62 वर्षीय सेवा सिंह, 30 वर्षीय गोविंद, 65 वर्षीय सूबे सिंह, 35 वर्षीय रमन, 50 वर्षीय कृष्ण और 27 वर्षीय दीपक शामिल हैं। दूसरे पक्ष के घायलों में चरणदास, सुरेश और रमन का नाम सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक विवाद की जड़ साल 2023 में हुई कहासुनी से जुड़ी है। इसके चलते दोनों पक्षों में लंबे समय से रंजिश चल रही थी।
बुधवार सुबह यह रंजिश फिर से हिंसक रूप में सामने आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। सदर थाना इंचार्ज पूर्ण दास ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें