फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गैस सिलिंडर की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसी खुलने से पहले लगी लंबी लाइनें

Sun, 22 Mar 2026 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी28: सफीदों में गैस सिलिंडर नहीं मिलने के कारण नारेबाजी करते हुए उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर में इन दिनों रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि गैस एजेंसी खुलने से पहले ही उपभोक्ता लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। सुबह ही लोग अपने खाली सिलिंडर लेकर एजेंसी के बाहर पहुंच जाते हैं ताकि समय पर गैस मिल सके।
विज्ञापन


बिट्टू, संदीप, अजमेर, बबीता और संतोष का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैस की आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है इसके चलते यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। संतोष ने बताया कि उन्हें घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों की मांग है कि गैस की आपूर्ति को नियमित किया जाए और वितरण की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि उन्हें इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

गैस एजेंसी के बाहर की नारेबाजी
सफीदों में उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिलने से एजेंसी के बाहर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं ने बताया कि वह सुबह ही सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगे थे लेकिन उनको सिलिंडर नहीं मिले। प्रशासन को चाहिए कि गैस सिलिंडरों की बेहतर तरीके से व्यवस्था की जाए।

कई गांवों में पहुंची गाड़ी
शनिवार को ढाठरथ, मनोहरपुर व निर्जन गांवों में गैस सिलिंडर की गाड़ी कई दिन बाद पहुंची। इसके कारण उपभोक्ताओं को राहत मिली। हालांकि जींद के आसपास के गांवों के लोग सिलिंडर लेने के लिए जींद आ रहे हैं। वहां पर गाड़ी नहीं जाने के कारण दिक्कत शहर तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


सप्लाई में कमी के कारण यह स्थिति बनी है और जैसे ही पर्याप्त गैस उपलब्ध होगी, समस्या का समाधान हो जाएगा।
- विशाल, गैस एजेंसी संचालक

21जेएनडी28: सफीदों में गैस सिलिंडर नहीं मिलने के कारण नारेबाजी करते हुए उपभोक्ता। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें