फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 1933 पर लोग ड्रग्स तस्कर की जानकारी कर सकते हैं साझा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। केंद्र सरकार ने नशे के खिलाफ राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन मानस 1933 शुरू की है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि यह हेल्पलाइन देश को 2047 तक नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मानस हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे चालू रहेगा। लोग इस पर ड्रग्स तस्कर की जानकारी साझा कर सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शरीर व बुद्धि का नाश करता है, बल्कि समाज को भी खोखला करता है। नशा करने वाले व्यक्ति का पूरा परिवार इससे प्रभावित होता है। केंद्र सरकार की मानस पहल से नशा बेचने वालों पर नकेल कसी जाएगी और नशे की लत से जूझ रहे लोगों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाएगा।
नशे की लत छुड़ाने के लिए काउंसिलिंग और पुनर्वास की सुविधा भी उपलब्ध होगी। डीसी ने कहा कि यह हेल्पलाइन देशभर की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से जुड़ी है ताकि तस्करों पर तुरंत कार्रवाई हो सके। इस प्लेटफार्म की पहुंच बढ़ाने और त्वरित प्रतिक्रिया की सुविधा के लिए इस हेल्पलाइन के बारे में आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे वे नशीली दवाओं की तस्करी संबंधित रिपोर्ट दें सकें और नशे की लत में पड़ चुके लोग परामर्श ले सकें। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे देश को वर्ष 2047 तक नशा मुक्त बनाने के राष्ट्रीय दृष्टिकोण में अपना सक्रिय योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें