फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बंदरों के आतंक से परेशान लोग, बचने के लिए लगवा रहे जाल

विज्ञापन
29जेएनडी40 : अशोक डांगी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। शहर में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। अस्पताल में रोजाना 12 से 15 कुत्ते व बंदर काटने के केस आ रहे हैं। लोगों को बंदरों से बचने के लिए करीब दो लाख रुपए खर्च कर जाल लगवाने पड़ रहे हैं। सैर पर निकलने वाले लोगों में बंदरों को काटने का डर रहता है। बंदरजाल ना होने के कारण बंदर घरों में घुसकर सामान उठा कर ले जाते हैं।
पानी की टंकियों के ढक्कन कई बार बंदर उतार देते हैं व टंकियों में भी घुस जाते हैं जिससे पानी खराब हो जाता है। बच्चे अकेले गली में नहीं खेल सकते हैं। बंदरजाल पर भी लंबे समय तक बंदरों का झुंड बैठा रहता है।
विज्ञापन


शहरवासी सोनू ने बताया कि बंदरजाल में लगी खिड़की गलती से खुली रह जाती है बंदर घर के अंदर घुस कर उत्पात मचा देते हैं। अशोक जैन ने कहा कि कई बार अचानक से ही बंदरो की भीड़ गली में आ जाती है। पूरे दिन घर के दरवाजे बंद रखने पड़ते हैं।
विज्ञापन


उचाना सिविल हॉस्पिटल चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश बताते हैं कि अस्पताल में रोजना 12 से 15 केस कुत्ते व बंदर के काटने के आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर बच्चे व बुजुर्ग शामिल हैं।अस्पताल में एंटी-रेबिज इंजेक्शन उपलब्ध हैं।

नपा सचिव अशोक डांगी ने बताया कि शहरवासियों ने इनके सामने यह समस्या रखी है जिसका जल्द समाधान होगा।

29जेएनडी40 : अशोक डांगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें