फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मौसम में बदलाव से लोग हो रहे वायरल के शिकार

Mon, 29 Jan 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी05 : नागरिक अस्पताल में रजिस्ट्रेशन ​खिड़की पर लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
जींद। दो दिन निकली धूप के बाद फिर से कड़ाके की ठंड ने लोगों को बीमार करने लगी है। सोमवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों व उनके तीमारदारों की उपचार के लिए लंबी लाइन लग गई। ओपीडी में बुखार, सर्दी- जुकाम, ठंड, वायरल, खांसी, सांस लेने में दिक्कत, छोटे बच्चों को बुखार के मरीजों की बाढ़ सी आ गई। इसमें सबसे ज्यादा संख्या बुजुर्गों व बच्चों की थी। उन्हें सांस लेने में परेशानी थी। वहीं छोटे-छोटे बच्चे बुखार, सर्दी, खांसी से पीड़ित थे। पर्ची काउंटर पर ओपीडी के लिए लंबी लाइन लग गई, जो दोपहर एक बजे तक लगी रही। वहीं दवा खिड़की पर भी दवा लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार सर्दी के मौसम में वायरल इंफेक्शन होने का खतरा रहता है, इसलिए ठंड में सेहत का विशेष ध्यान रखें। इस मौसम में जरा सी लापरवाही डायरिया से लेकर निमोनिया का कारण बन सकती है।
नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 900 से अधिक की ओपीडी होती है। सोमवार व शनिवार को यह संख्या एक हजार से ऊपर पहुंच जाती है। इनमें से लगभग 250 मरीज ऐसे हैं, जिन्हें वायरल है या फिर सर्दी, खांसी, जुकाम है। वहीं पिछले एक सप्ताह से मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। 26 व 27 जनवरी को तेज धूप निकली थी। इससे तापमान में भी इजाफा हुआ। इसके बाद 28-29 नवंबर को कड़ाके की ठंड पड़ी और धूप नहीं निकली। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान फिर से कम आ गया। मौसम में बदलाव के चलते लोग एक बार फिर से ठंड की चपेट में आ गए। अस्पताल में सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में 200 से 250 मरीज ऐसे पहुंच रहे हैं जिन्हें या तो बुखार है या फिर सर्दी या खांसी है।
विज्ञापन

वायरल बुखार के लक्षण
एमएस डाॅ. राजेश भोला ने बताया कि वायरल बुखार के मुख्य लक्षण गले में खराश और कंपकपी, खांसी, जुकाम, तेज बुखार, थकान, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों व बदन में दर्द, सिर और गले में दर्द, आंखों का लाल होना है। ऐसे में तुरंत प्रभाव से चिकित्सक की सलाह लेकर दवा लेनी चाहिए। बच्चों तथा वृद्धों के स्वास्थ्य व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
डॉ. राजेश भोला ने बताया कि ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें। गर्म पानी पीयें। सर्दी से बचने के लिए मुंह और सिर ढक कर रहें। मास्क अवश्य पहनें। यह कोरोना के साथ अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाएगा। शारीरिक स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। ठंडी वस्तुओं से परहेज करें।

29जेएनडी05 : नागरिक अस्पताल में रजिस्ट्रेशन खिड़की पर लगी मरीजों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें