फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हिंदू कन्या कॉलेज में छात्राओं को सिखाए साक्षात्कार कौशल के गुर

Mon, 29 Jan 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
प्रशिक्षक डाॅ. संदीप कुमार को सम्मानित करते हुए प्राचार्या डाॅ. पूनम। संवाद
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या कॉलेज में साक्षात्कार कौशल पर चल रही दो दिवसीय कार्यशाला का सोमवार को समापन हुआ। कार्यशाला के प्रथम दिन कॉलेज प्राचार्या डाॅ. पूनम मोर ने प्रथम सत्र की अध्यक्षता की। छात्राओं को साक्षात्कार कौशल के महत्व को बताया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक डाॅ. संदीप कुमार ने साक्षात्कार कौशल विषय पर ओरिएंटेशन प्रोग्राम किया तथा द्वितीय स्तर में छात्राओं का मॉक साक्षात्कार लिया। वहीं कार्यशाला के दूसरे दिन सोमवार को प्रथम सत्र में छात्राओं को साक्षात्कार देते वक्त रखी जाने वाली जरूरी जानकारियों से अवगत कराया। छात्राओं को मुश्किल प्रश्नों का उत्तर कैसे देना चाहिए, क्या पहनना चाहिए, जरूरी कागजों को व्यवस्थित करने के तरीके बताए।
कार्यशाला के दूसरे सत्र में प्राचार्या ने प्रशिक्षक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यशाला के सफल आयोजन पर कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डाॅ. अंशुल सिंगला ने कॉलेज टीम को बधाई दी। कार्यशाला का संयोजन प्लेसमेंट सेल इंचार्ज क्रांति, सदस्या डाॅ. पिंकी मोर, आरती सैनी ने किया। कार्यशाला से लाभांवित छात्राएं 30 जनवरी को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में होने जा रहे रोजगार मेला में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें