फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पहला कदम फाउंडेशन व नेहरू युवा केंद्र ने चलाया सड़क सुरक्षा सप्ताह

विज्ञापन
22जेएनडी04: वाहनों पर रिफलेक्टर लगाते हुए पहला कदम फाउंडेशन व नेहरू युवा केंद्र पदा​धिकारी।
विज्ञापन
जींद। पहला कदम फाउंडेशन व नेहरू युवा केंद्र ने बुधवार को रानी तालाब पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को जागरूक किया। इस दौरान सदस्यों ने रानी तालाब, एसडी स्कूल मोड़ व सफीदों रोड पर गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर लगाए। पहला कदम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ ने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दौरान नेहरू युवा केंद्र सदस्य व पहला कदम फाउंडेशन के सदस्यों ने गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर लगाए। सड़क सुरक्षा के बुनियादी नियम जैसे ध्यान भटकाने वाली चीजों से बचें, स्टॉप साइन, लाल बत्ती जैसे यातायात संकेतों का पालन करें। सीट बेल्ट, हेलमेट पहनें, गति सीमा और सुरक्षित दूरी बनाए रखें, शराब पीकर वाहन न चलाएं। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं आदि। नेहरू युवा केंद्र के जिला अधिकारी हरप्रीत ने बताया कि जीवन में हम जो भी कदम उठाते हैं, उसके लिए कुछ नियम होते हैं। इस अवसर पर सोमबीर, मोनू, प्रवीण, जगदीश, संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें