फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पटवारियों ने दूसरे दिन भी काली पट्टी बांध किया काम

विज्ञापन
21जेएनडी37-काली पट्टी बांधकर काम करते हुए पटवारी।
विज्ञापन
जींद। भ्रष्ट पटवारियों की सूची जारी करने के बाद पटवारियों ने दूसरे दिन भी काली पट्टी बांध विरोध दर्ज करवाया और एडिशनल सर्कल का काम नहीं किया। पटवारियों द्वारा तीन दिन का विरोध प्रदर्शन बुधवार को पूरा हो जाएगा। बुधवार को दोबारा से पटवारियों की प्रदेश स्तरीय बैठक होगी।
विज्ञापन

हालांकि, अभी ये तय नहीं हुआ है कि बैठक किसी जिले में होगी या पटवारी वर्चुअल तरीके से ऑनलाइन जुड़ेंगे। जींद पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान सूबे सिंह व प्रेस सचिव रविदत्त ने कहा कि 16 जनवरी को विभागीय जांच के बिना ही किसी अज्ञात एजेंसी से रिपोर्ट करवाकर पटवारियों को भ्रष्ट करार दिया गया, यह न्याय संगत नहीं है। उनकी मांग है कि इस लिस्ट को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए। पटवारियों ने कहा कि जब तक लिस्ट को निरस्त नहीं किया जाता, वह अपने मूल हलके को छोड़ किसी भी दूसरे हलके का काम नहीं करेंगे। रविदत्त ने कहा कि बुधवार शाम को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी।
इसमें आगे का फैसला लिया जाएगा। बैठक को लेकर अभी जगह निर्धारित नहीं की गई है। संभावना है कि बैठक ऑनलाइन वर्चुअल तरीके से की जाए। दूसरी तरफ पटवारियों के एडिशनल सर्कल छोड़े जाने से लोगों के फ र्द निकलवाने, नक्शा बनवाने, जाति प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्य अटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें