21जेएनडी30-घायल को एंबुलेंस में ले जाते हुए स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : तापमान के लगातार बढ़ने से पीली पड़ने लगी गेहूं की फसल।
सफीदों। शहर के हाट रोड पर एक तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पेड़ का टहनी उलझकर एक बाइक पर गिर गई। इससे बाइक आगे से क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गांव पाजू कलां निवासी पन्नी राम (45) के रूप में हुई है। राहगीर घायल को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लेकर आए, जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर गंभीर अवस्था में जींद रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर परिजन भी नागरिक अस्पताल पहुंच गए थे।
घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। गांव पाजू कलां का पन्नी राम अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर गांव हाट स्थित एक मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहा था। वह हाट रोड पर तीन नंबर राजबाहे के पास पहुंचा और उसके आगे एक तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी। एकदम से एक पेड़ का टहना तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में उलझ गया और वह टहना पीछे जा रहे पन्नी राम के ऊपर जा गिरा। टहना गिरते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पन्नी राम पत्नी सहित सडक़ पर गिर गया। इस टक्कर में पन्नी राम बुरी तरह से घायल हो गया और बाइक आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर राहगीरों ने पहुंचकर लहूलुहान पन्नी राम को उठाकर सफीदों के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे जींद रेफर कर दिया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।