जींद। भ्रष्ट पटवारियों की सूची जारी करने के चलते पटवारियों का विरोध मंगलवार को भी जारी रहा। पटवारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया।
विज्ञापन
जींद पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान सूबे सिंह ने कहा कि 16 जनवरी को विभागीय जांच के बिना ही किसी अज्ञात एजेंसी से रिपोर्ट करवाकर पटवारियों को भ्रष्ट करार दिया गया यह न्याय संगत नहीं है। उनकी मांग है कि इस लिस्ट को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए।
प्रेस सचिव रविदत्त ने कहा कि जब तक लिस्ट को निरस्त नहीं किया जाता, वह अपने मूल हलके को छोड़ किसी भी दूसरे हलके का काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी तक काले बिल्ले लगाकर रोष जाहिर करेंगे।
वहीं दूसरी तरफ पटवारियों के एडिशनल सर्कल छोड़े जाने से लोगों के फर्द निकलवाने, नक्शा बनवाने, जाति प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्य अटके हुए हैं।ल