फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रिश्वत लेने के मामले में पति समेत पटवारी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद।पुस्तैनी जमीन की तकसीम और इंतकाल के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में पकड़े गए आरोपी महिला पटवारी नीलम और उसके पति सतीश को एसीबी ने अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है। दोनों को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त एसडीओ रामकुमार ने 15 एकड़ पुस्तैनी जमीन के तकसीम और इंतकाल के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि इस काम के बदले महिला पटवारी नीलम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बाद में सौदा 8 हजार रुपये में तय हुआ।
पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत के आधार पर 17 जून को एसीबी टीम ने इंस्पेक्टर प्रमिला के नेतृत्व में उचाना बस स्टैंड के पास एक पेट्रोल पंप पर छापेमारी की। इस दौरान महिला पटवारी के पति सतीश को 8 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

उस समय महिला पटवारी मौके पर मौजूद नहीं थी। बाद में एसीबी ने महिला पटवारी नीलम को मौके पर बुलाया। महिला पटवारी नीलम को भी गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की। एसीबी ने पटवारी और उसके पति के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

वर्जन
इस मामले में पटवारी और उसके पति को अदालत में पेश किया गया है। अदालत के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया। -बिजेंद्र सिंह, प्रभारी, एसीबी, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें