फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: देशभक्ति से सराबोर छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Sat, 15 Nov 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी09 : कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य करती छात्रा। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। राष्ट्रीय गीत दिवस के अवसर पर महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। प्राचार्य बबिता पवार ने बताया कि छात्राओं व शिक्षकों द्वारा राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गायन से हुई जिसकी गूंज ने पूरे परिसर को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
विज्ञापन

यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना एवं सांस्कृतिक समारोह आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुई। महाविद्यालय के सांस्कृतिक मंच पर छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर सोलो व ग्रुप डांस, देशप्रेम आधारित गीत-संगीत तथा मोनो एक्टिंग के माध्यम से भारत की विविधता और एकता का प्रभावशाली चित्रण किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष पर आधारित मोनो एक्टिंग रहा। वहीं समूह नृत्य में भारत की सांस्कृतिक धरोहर और वीरता से जुड़े प्रसंगों को अत्यंत प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया। डॉ. बबिता पवार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रविंद्र और सुरक्षा ने छात्राओं को राष्ट्रीय गीत के इतिहास और इसकी 150वीं वर्षगांठ के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें