फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मानव श्रृंखला बनाकर किया सामूहिक गायन

Sat, 15 Nov 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी04 : सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में वंदे मातरम का गायन करते स्टाफ सदस्य और छात्राएं।
विज्ञापन
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजन हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया। प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति श्रद्धा, सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। यह विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और एकता की भावना को प्रबल बनाता है। डॉ. लोहान ने स्टाफ सदस्यों, छात्राओं और स्वयंसेवकों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें