फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में हरियाली से मरीजों को मिल रहा सुकून

विज्ञापन
13जेएनडी07: नागरिक अस्पताल में एमरजेंसी के प्रवेश द्वार पर सजाए गए फूलों के गमले। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में इन दिनों हरियाली और रंग-बिरंगे फूलों की बहार देखने को मिल रही है। अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी वार्ड के सामने 100 से अधिक गमलों में अलग-अलग तरह के पौधे लगाए हैं जिससे अस्पताल परिसर आकर्षक नजर आने लगा है।
नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के बाहर रखे पौधों से अस्पताल की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं। अस्पताल के मुख्य गेट के अंदर प्रवेश करते ही सजे हुए गमले मरीजों और उनके परिजनों का स्वागत करते हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब इलाज के साथ-साथ प्राकृतिक माहौल का भी अनुभव मिल रहा है।
विज्ञापन

फूलों की खुशबू और हरियाली से मरीजों के मानसिक तनाव में कमी आ रही है। इससे उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। डॉक्टरों का भी मानना है कि हरियाली और साफ-सुथरा वातावरण मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में सहायक होता है। परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
नियमित रूप से पौधों की देखभाल की जा रही है और कर्मचारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आने वाले दिनों में और भी पौधे लगाने की योजना है, ताकि अस्पताल को एक हरित परिसर के रूप में विकसित किया जा सके।
इन गमलों में लगाए गए प्रमुख फूलों में गुलाब, गेंदा, पेटूनिया, डहेलिया, गुलदाउदी, पैंसी, कैलेंडुला, जीनिया, कॉसमॉस, साल्विया, एस्टर, एंथूरियम, लिली, ट्यूलिप, बोगनवेलिया, कार्नेशन, डायन्थस, पॉपपी, नास्टर्शियम और हिबिस्कस शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्जन
हरियाली से मरीजों और उनके परिजनों को भी एक सकारात्मक वातावरण मिल रहा है। आने वाले दिनों में पौधो की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि अस्पताल के अंदर प्राकृतिक माहौल नजर आए। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें