फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डिपो में आई 13 नई बसों की हुई पासिंग, अब सड़कों पर दौड़ेंगी

Sat, 16 Sep 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। रोडवेज के बेड़े में गत माह शामिल हुईं 13 बसों की शुक्रवार को पासिंग हो गई है। अब ये बसें रूटों पर दौड़ेंगी। इससे यात्रियों को सुविधा होगी। हालांकि अभी इन बसों का फास्टैग भी लगाया जाना है।
फास्टैग के बाद ये नई बसें लंबे रूट पर भेजी जाएंगी। फिलहाल इन बसों को असंध, रोहतक, हांसी, कैथल, गोहाना, बरवाला और सफीदों जैसे लोकल रूट पर चलाया जाएगा। वहीं बसों की संख्या को देखते हुए डिपो में पर्याप्त संख्या में चालक और परिचालक नहीं हैं। ऐसे में डिपो में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत 30 परिचालकों की भर्ती जाएगी। इसके अलावा परिचालकों का ओवरटाइम भी शुरू किया गया है। वहीं चालक भी कम होने के चलते उनका भी ओवरटाइम शुरू करने की संभावना है। इससे पहले भी 23 परिचालकों की भर्ती एचकेआरएन के तहत हो चुकी है। पिछले तीन महीने में डिपो में नई 60 से अधिक नई बस आ चुकी हैं। परिवहन विभाग के नियम के अनुसार 100 बसों पर 170 चालक तथा परिचालक की जरूरत है। इस समय डिपो में 175 से अधिक बसें आन रूट हो चुकी हैं, जिसमें किलोमीटर स्कीम की 37 बसें शामिल हैं। नार्म्स के हिसाब से इन बसों पर लगभग 300 चालक और परिचालक की जरूरत है। इस समय डिपो में 244 चालक और 269 परिचालक कार्यरत हैं। ऐसे में नई चालकों भर्ती होने तक परिचालकों की तरह उनका भी ओवरटाइम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्जन

डिपो में 12 नई बसें शामिल हो गई हैं लेकिन बसों की संख्या के हिसाब से चालक-परिचालकों की संख्या पर्याप्त नहीं है। ऐसे में सरकार हरियाणा कौशल निगम के तहत चालक और परिचालकों की भर्ती कर रही है। सरकार को चाहिए कि डिपो में कर्मचारियों की स्थायी भर्ती करे, जिससे युवाओं को रोजगार मिले। -संदीप रंगा, राज्य उपप्रधान, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ।
विज्ञापन

वर्जन

पिछले माह रोडवेज बेड़े में शामिल हुई 13 बसों की पासिंग शुक्रवार को हो गई है। फास्टैग लगने तक इन बसों को हांसी, कैथल, बरवाला, हांसी, रोहतक, असंध जैसे रूट पर चलाया जाएगा। बसों की संख्या को देखते हुए हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत डिपो में और नए परिचालक भर्ती होंगे। नई बस आने से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।-कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें