फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घर के बाहर खड़ी बुग्गी को कार ने मारी टक्कर, दादा की मौत, पोता घायल

Fri, 15 Sep 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जुलाना। क्षेत्र के देवरड़ गांव में वीरवार को एक कार चालक ने घर के बाहर खड़ी बुग्गी को टक्कर मार दी। हादसे में बुग्गी पर बैठे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि घायल पोते का इलाज चल रहा है। जुलाना थाना पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर कार चालक फरमाना गांव निवासी मीनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


देवरड़ गांव निवासी शिलकराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को उनके चाचा अमर सिंह (85) अपने पोते निखिल (08) के साथ घर के बाहर खड़ी बुग्गी पर बैठे थे। उसी दौरान जुलाना की तरफ से तेज रफ्तार से आए एक कार चालक ने बुग्गी को टक्कर मार दी। इसमें दादा-पोता दोनों घायल हो गए। बुग्गी में टक्कर मारने के बाद भी कार नहीं रुकी और कार सामने के एक घर से टकरा कर पलट गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बुग्गी के परखच्चे उड़ गए। घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालात गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान अमर सिंह मौत हो गई। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि मृतक के भतीजे की शिकायत पर कार चालक फरमाना गांव रोहतक निवासी मीनू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें