फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पानीपत मार्ग पर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

विज्ञापन
25जेएनडी07-रेलवे जंक्शन जींद, जहां से पानीपत जाने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। संवाद
विज्ञापन
जींद। पानीपत रेल मार्ग पर अब ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने जा रही है। रेलवे ने इस रूट पर ट्रेनों की अधिकतम गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक करने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके चलते ट्रेनों की समय सारिणी में भी बदलाव किया गया है ताकि यात्री कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
विज्ञापन

फिलहाल इस मार्ग पर ट्रेनें करीब 65 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलाई जा रही थी। इससे यात्रियों को सफर में अधिक समय लग रहा था। रेलवे ने अब ट्रैक की मजबूती, सिग्नल सिस्टम में सुधार और सुरक्षा मानकों की जांच के बाद गति बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
गति बढ़ने से जींद से पानीपत के बीच सफर के दौरान लगने वाले समय कमी आएगी। अभी तक इस मार्ग पर कई बार ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचती थीं लेकिन नई समय सारिणी लागू होने के बाद ट्रेनों के संचालन में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

अब समय पर दफ्तर पहुंचेंगे नौकरीपेशा लोग
यात्री सुकपाल, प्रवीण, गुरुदेव, जतिन, अनिल, रोहताश, जगमेंद्र का कहना है कि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने से सुबह और शाम के समय यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी, क्योंकि सुबह के समय नौकरीपेशा लोग अक्सर दफ्तर पहुचने में लेट हो जाते थे। वहीं शाम के समय भी देरी से घर पहुंचते थे। अब रफ्तार बढ़ने ने यह परेशानी लगभग खत्म हो जाएगी।
इन तीन ट्रेनों की सारिणी में हुआ बदलाव

जींद से पानीपत रेलवे ट्रैक पर पूरा दिन में तीन ट्रेन आवागमन करती है। ट्रेन नंबर 54006 सुबह 4:30 बजे जींद से रवाना होगी जो कि पानीपत 6:20 बजे पहुंच जाएगी। यह ट्रेन पहले 04:20 बजे रवाना होती थी। इसके अलावा 54008 जींद-रोहतक पैसेंजर सुबह 10:00 बजे जींद जंक्शन से रवाना होती थी। यह ट्रेन 12:05 बजे पानीपत पहुंच जाती है। अब यह ट्रेन 10:10 बजे रवाना होगी। वहीं 54050 जींद- रोहतक पैसेंजर जो कि शाम को 04:05 बजे जींद जंक्शन से रवाना होती है जो कि 06:10 बजे पानीपत पहुंच जाती है। अब यह ट्रेन 04:15 बजे रवाना होगी। ऐसे ही पानीपत से जींद की तरफ आने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव किया है।
वर्जन
जींद से पानीपत मार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ा दी है। पहले जहां 60 किमी. की रफ्तार से दौड़ती थी, वहीं अब 110 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। इसको लेकर इस रूट की ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। -जसमेर कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें