25जेएनडी05-हसनपुर गांव में कुआं पूजन के दौरान रस्म अदा करती बेटी की मां सविता। स्रोत परिजन
जींद। हसनपुर गांव में साहिल के घर में बेटी का जन्म होने पर कुआं पूजन कर खुशी मनाई। साहिल ने कहा कि बहुत खुशी है कि उनके घर पत्नी सविता ने बेटी को जन्म दिया है। लड़की माता-पिता की सेवा लड़को से बेहतर करती है। एएनएम सविता और स्वास्थ्य कर्मी कुलदीप ने बताया कि आज लड़का-लड़की में कोई अंतर नहीं है। ग्रामीण दूसरे गांव के लोगोंं को कन्या भ्रूण हत्या के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान आशा वर्करमीना, बाला, आंगनबाड़ी वर्कर कमला भी मौजूद रही। संवाद