फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य ग्रहण मेले में कुरूक्षेत्र जाने के लिए स्पेशल बस व ट्रेन का नहीं लिया यात्रियों ने लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण मेले में श्रद्धालुओं के जाने के लिए रेलवे व रोडवेज जींद डिपो द्वारा विशेश बस और ट्रेन चलाई थी, लेकिन श्रद्धालुओं ने अधिक रुचि नहीं दिखाई। यात्रियों की संख्या बहुत कम रही।
विज्ञापन

जींद से कुरुक्षेत्र के लिए पहली स्पेशल ट्रेन सुबह साढ़े नौ बजे चली। इसमें केवल 20 यात्रियों ने टिकट लिया। दूसरी स्पेशल मेला ट्रेन दोपहर 12 बजे जींद से चली जो दोपहर बाद तीन बजे कुरुक्षेत्र पहुंची। इसमें 40 यात्री कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए। वहीं रोडवेज जींद डिपो द्वारा भी 24 व 25 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों के लिए 20 से अधिक बस रिजर्व रखने की योजना बनाई गई थी, लेकिन बसों में भी यात्रियों की संख्या कम रही। दो दिन में जींद से कुरुक्षेत्र के लिए सात स्पेशल बस चलाई गई, लेकिन इन बसों में भी यात्रियों की संख्या बेहद कम रही। जींद से कुरुक्षेत्र के लिए चार ट्रेन चलती हैं। जींद से कुरुक्षेत्र के लिए सुबह चार बजकर दस मिनट पर पहली ट्रेन चलती है। इसके बाद दूसरी ट्रेन आठ बजकर 25 मिनट पर, तीसरी ट्रेन पांच बजकर 50 मिनट पर चौथी ट्रेन रात आठ बजकर दस मिनट पर है, जो कु रुक्षेत्र पहुंचने में तीन घंटे का समय लेती है। वहीं जींद से कु रुक्षेत्र के लिए भी चार बस चलती हैं। जींद से कुरुक्षेत्र के लिए पहली बस सुबह आठ बजे चलती है। इसके बाद दूसरी बस सुबह नौ बजकर दस मिनट पर, तीसरी बस सुबह सवा 11 बजे व चौथी बस दोपहर एक बजे जींद से कुरुक्षेत्र के लिए बस जाती है।
सूर्यग्रहण मेले में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए कुरुक्षेत्र के लिए जींद से दो स्पेशल मेला ट्रेन चलाई गई थी, जिसमें यात्रियों की संख्या काफी कम रही। जींद से गई दोनों स्पेशल मेला ट्रेन में केवल 60 यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें