फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद से बरसोला तक दो बार रोकी पैसेंजर, मालगाड़ी को दिया रास्ता

विज्ञापन
05जेएनडी04-रेलवे जंक्शन पर ट्रेन चलने का इंतजार करते हुए यात्री। संवाद
विज्ञापन
जींद।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन की लापरवाही सोमवार रात यात्रियों पर भारी पड़ गई। दिल्ली-जाखल पैसेंजर के निर्धारित समय पर मालगाड़ी को ट्रैक पर चला दिया गया। जींद से बरसोला तक दो बार पैसेंजर रोकी जिससे हालात ऐसे बन गए कि यात्री मच्छरों और गर्मी के बीच परेशान होते नजर आए।
दिल्ली-जाखल पैसेंजर सोमवार रात करीब 8:30 बजे जींद पहुंची थी। यात्रियों को उम्मीद थी कि गाड़ी निर्धारित समय पर आगे के लिए रवाना होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गाड़ी के आने से पहले ही मालगाड़ी को ट्रैक पर रवाना कर दिया जिससे सवारी दिल्ली-जाखल को आधे घंटे तक रोकना पड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद दिल्ली से चलकर कुरुक्षेत्र जाने वाली 14023 डीएमयू भी पहुंच गई। उसके आउटर पर पहुंचते ही दिल्ली-जाखल पैसेंजर के चलने की अनाउंसमेंट कर दी और कुछ देर बाद गाड़ी को रवाना कर दिया। जैसे ही दिल्ली-जाखल चली तो फिर कुरुक्षेत्र जाने वाली डीएमयू भी प्लेटफार्म नंबर-4 पर आ गई।
जींद से चलने के बाद पैसेंजर ट्रेन को बरसोला स्टेशन पर करीब 20 मिनट तक खड़ा रखा गया। फिर डीएमयू को बरसोला से निकाल दिया गया जबकि दिल्ली-जाखल पैसेंजर वहीं खड़ी रही। इससे जींद से नरवाना का सफर 40 मिनट की बजाए एक घंटा 25 मिनट में पूरा हुआ।
ट्रेन में सफर कर रहे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे खासतौर पर परेशान नजर आए। कई यात्रियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। यात्री सूरजभान, सुनील कुमार, अजायब सिंह, रोहताश मलिक, सुखविंद्र, संतोष, बिमला का कहना है कि रेलवे इस तरह की लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करें।
भविष्य में सवारी गाड़ियों को प्राथमिकता दी जाए ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
बॉक्स
पहले ही ट्रेनें अक्सर लेट चलती हैं। इस तरह की अव्यवस्था यात्रियों के लिए मुसीबत बन जाती है। रेलवे अधिकारी सवारी गाड़ियों की बजाय मालगाड़ियों को प्राथमिकता दे रहे हैं जो कि गलत है।
-अनिल कुमार, यात्री
रेलवे को यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखना चाहिए। यदि किसी कारणवश ट्रेन को रोका जाता है तो कम से कम यात्रियों को सही जानकारी दी जानी चाहिए लेकिन यहां ऐसी कोई व्यवस्था नजर नहीं आई।
विज्ञापन

-मुरली, यात्री
वर्जन
ट्रेनों को चलाने की व्यवस्था सेक्शन के पास होती है। रात को दिल्ली-जाखल के समय एक मालगाड़ी को रवाना किया गया था।
-जेएस कुंडू, स्टेशन अधीक्षक, जींद

05जेएनडी04-रेलवे जंक्शन पर ट्रेन चलने का इंतजार करते हुए यात्री। संवाद

05जेएनडी04-रेलवे जंक्शन पर ट्रेन चलने का इंतजार करते हुए यात्री। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें