फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में 25 लाख से बनेगी पार्किंग

Fri, 12 Sep 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी13-नागरिक अस्पताल की वह जगह, जहां पार्किंग का निर्माण होगा। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में आने वाले वाहन चालकों को जल्द ही पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल प्रशासन ने पार्किंग के लिए जगह का चयन कर लिया है। नई बिल्डिंग के पीछे सिटी स्कैन सेंटर के सामने खाली जगह में लगभग 25 लाख की लागत से पार्किंग बनाई जाएगी। पार्किंग बनने से अस्पताल में जगह-जगह खड़े होने वाले वाहनों से खड़ी होने वाली समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में काफी समय से पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाए जाने की मांग की जा रही थी। पार्किंग नहीं होने से वाहन चोरी की वारदातें आम हो गई थी। किसी न किसी की बाइक व अन्य वाहन चोरी होने की शिकायत अस्पताल प्रशासन के पास पहुंचती थी।
अस्पताल में लंबे समय से चली आ रही समस्या अब हल होने की कगार पर है। जिला प्रशासन ने नई बिल्डिंग के पीछे सिटी स्कैन सेंटर के सामने स्थित खाली जगह को पार्किंग के लिए चिह्नित किया है। इस परियोजना पर लगभग 25 लाख रुपये की लागत से पार्किंग का निर्माण होगा जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों और चिकित्सकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पार्किंग निर्माण में पर्यावरण संरक्षण का रखा ध्यान : पीएमओ
नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. रघुवीर पूनिया ने बताया कि पार्किंग का निर्माण कार्य 10 से 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखा है और जिस जगह झाड़ियों को साफ किया जा रहा है, उनकी जगह नए पौधे लगाने की योजना है। पार्किंग से अस्पताल परिसर में सुरक्षा भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें