फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 25 लाख की लागत से बनी पार्किंग में खड़े होने लगे वाहन

विज्ञापन
19जेएनडी24: नागरिक अस्पताल की पार्किंग में खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में लंबे इंतजार के बाद पार्किंग सुविधा शुरू हुई है। हालांकि अभी तक काम पूरा नहीं हुआ है और न ही औपचारिक रुप से उद्घाटन हुआ। यह पार्किंग 25 लाख रुपये की लागत से तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में लंबे समय से बनी अव्यवस्था से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। लोगों ने पार्किंग में वाहनों को खड़ा करना शुरू कर दिया है। क्योंकि अस्पताल में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन इधर-उधर खड़े रहते थे। इससे मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
प्रतिदिन सैंकड़ों दोपहिया और चार पहिया वाहन अस्पताल पहुंचते हैं। इससे स्थिति और भी खराब हो जाती थी। नई पार्किंग बनने से वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा किया जा सकेगा।
विज्ञापन

चोरी पर लगेगा अंकुश, ड्रेनेज की खामियां भी दूर होंगी
वहीं पहले पार्किंग की कमी के चलते चोरी की शिकायतें लगातार सामने आती रहती थीं। अब चोरी की घटनाओं पर भी काफी हद तक अंकुश लगने की उम्मीद है। वहीं यहां ड्रेनेज सिस्टम और पार्किंग की ऊंचाई को लेकर कुछ तकनीकी खामियां सामने आई हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही इन्हें ठीक कर लिया जाएगा।

अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ को झेलनी पड़ती थी परेशानी
पार्किंग की सुविधा न होने से अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ को भी परेशानी झेलनी पड़ती थी। कई बार उन्हें खुद ही लोगों से वाहन हटवाने पड़ते थे। इससे समय की बर्बादी होती थी। आपातकालीन परिस्थितियों में यह समस्या और गंभीर हो जाती थी।
वर्जन
अस्पताल में पार्किंग निर्माण का कार्य 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कमियों को जल्द दूर कर पार्किंग को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल लोगों ने पार्किंग में वाहनों को खड़ा करना शुरू कर दिया है। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें