फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में पार्किंग निर्माण शुरू

Mon, 17 Nov 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी31: नागरिक अस्पताल में नए भवन के पास बनाई जा रही पार्किंग। संवाद
विज्ञापन
जींद। लंबित चल रहा नागरिक अस्पताल परिसर में पार्किंग का निर्माण शुरू हो चुका है। नए अस्पताल भवन के पीछे शुरू की गई पार्किंग साइट पर आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में वाहनों को सुव्यवस्थित खड़ा करने की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार यहां लगभग 100 चार पहिया वाहनों और करीब 300 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्पेस तैयार किया जा रहा है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और स्टाफ को काफी राहत मिलेगी। अस्पताल परिसर में पार्किंग की कमी लंबे समय से बड़ी समस्या बनी हुई थी।
पार्किंग स्थल न होने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को अस्पताल के मुख्य द्वार और आसपास की सड़कों पर वाहन खड़े करने पड़ते थे। इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती थी। कई बार एंबुलेंस को भी अस्पताल गेट तक पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ता था। इस अव्यवस्था को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने काफी समय पहले पार्किंग विस्तार का प्रस्ताव तैयार किया था लेकिन यह काम अब शुरू करवाया गया है।
विज्ञापन

बाक्स
अस्पताल की इमरजेंसी गेट पर खड़े रहते हैं वाहन
नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में इमरजेंसी के सामने प्रतिदिन दर्जनों कार व बाइकें खड़ी रहती हैं। इसके कारण यहां से एंबुलेंस को भी निकलने का रास्ता नहीं मिल पाता। आवागमन बाधित रहता है। इसके अलावा नए भवन के सामने भी यह हाल बना हुआ है। कई बार तो स्ट्रेचर पर भी मरीजों को ले जाने का रास्ता नहीं बचता है।
बाक्स
चिकित्सकों के लिए पहले से है पार्किंग
नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के वाहन खड़े करने के लिए पहले से ही पार्किंग बनी है। जहां पर चिकित्सकों के वाहन प्रतिदिन खड़े रहते हैं इसके लिए अस्पताल में तीन साइट हैं। इसमें पुराने भवन, नए भवन के सामने वाहनों की पार्किंग की पहले से ही व्यवस्था है।
वर्जन
मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पार्किंग का विस्तार समय की जरूरत बन चुका था। प्रतिदिन हजारों लोग अस्पताल में आते हैं और पार्किंग स्पेस सीमित होने के कारण कई बार लोगों को बाहर दूर सड़क किनारे वाहन खड़ा करना पड़ता था। नई पार्किंग के तैयार हो जाने पर न केवल भीड़ कम होगी बल्कि परिसर में स्वच्छता और सुरक्षा भी बेहतर होगी। जल्द ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. रघुवीर सिंह पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
फोटो कैप्शन
16जेएनडी31: नागरिक अस्पताल में नए भवन के पास बनाई जा रही पार्किंग। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें