फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अभिभावकों को दी विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की जानकारी

विज्ञापन
फोटो 1 नरवाना। बेलरखा स्कूल में पीटीएम के दौरान शिक्षक व अभिभावक। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। इसमें अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, परीक्षा परिणाम और विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर शिक्षकों से चर्चा की।
विज्ञापन

अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि बैठक के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम और विषयवार प्रदर्शन की जानकारी दी। साथ ही बच्चों के आगामी शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। अभिभावकों ने अपने विचार साझा करते हुए बच्चों की पढ़ाई में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और बेहतर शैक्षणिक परिणामों के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद व समन्वय जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित पढ़ाई, विद्यालय में उपस्थिति और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें