जींद। भारतीय ब्राह्मण संसद और ब्राह्मण सभा उपमंडल की एक संयुक्त बैठक उपमंडल सभा के प्रधान श्यामलाल की अध्यक्षता में हुई। इसका मुख्य उद्देश्य भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर व्यापक स्तर पर चर्चा करना रहा।
बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया। इसमें संजीव गौतम ने 26 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव मनाने का प्रस्ताव रखा जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दोनों संगठन मिलकर इस पावन अवसर को मनाएंगे। कार्यक्रम के तहत सबसे पहले ब्राह्मण सभा उपमंडल सफीदों के प्रांगण में हवन किया जाएगा। इसके उपरांत शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेंगी।
शोभायात्रा के बाद नागक्षेत्र मंदिर हाल में भंडारे और मान-सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें समाज के प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
36 बिरादरी के लोगों को किया जाएगा आमंत्रित
कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम में 36 बिरादरी के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा ताकि सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया जा सके। इस मौके पर सत्यदेव चौबे, रामप्रताप पोलिस्त, सतपाल सत्ती, विनोद मिश्रा, प्रिंस जमदग्नि, सुरेश भारद्वाज, पुरुषोत्तम शर्मा, मा. सतबीर शर्मा, मा. खजान चन्द शर्मा, शिवकुमार वत्स, रामनिवास शर्मा, पंडित राममेहर शर्मा, पंडित रामगोपाल शाण्डिल्य और एडवोकेट विक्रम शर्मा मौजूद रहे।