फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नियुक्तियों में अनियमितता पर कार्रवाई और शुगर मिलों के मरम्मत कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश

Fri, 16 Oct 2026 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
सोनीपत के राई ​स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते सहकारिता विभाग के
विज्ञापन
सोनीपत। सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव पंकज यादव ने वीरवार को राई स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक की। इसमें पैक्स की वित्तीय स्थिति और कर्मचारियों की नियुक्ति व वेतन की समीक्षा हुई। प्रधान सचिव ने सोनीपत और यमुनानगर जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों समेत पैक्स की वित्तीय स्थिति, कर्मचारियों की नियुक्ति और वेतन की समीक्षा की। नियुक्तियों में अनियमितता पर कार्रवाई के निर्देश दिए। पंकज यादव ने पैक्स में कर्मचारियों की नियुक्ति और वेतन निर्धारण नियमों के अनुसार करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने भर्ती से लेकर वेतन भुगतान तक सभी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। नियमों की अनदेखी या वित्तीय अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। सहकारी बैंकों की आय-व्यय व्यवस्था पर नियमित निगरानी रखने को कहा गया। प्रधान सचिव ने एक-एक पैसे का हिसाब सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को महाग्राम योजना के कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश मिले। मुख्यमंत्री की घोषणाओं से जुड़े कार्यों को भी निर्धारित समय में पूरा करने को कहा गया। पेयजल संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करने पर जोर दिया गया। आगामी पेराई सत्र के लिए चीनी मिलों के मरम्मत कार्यों की समीक्षा हुई। प्रधान सचिव ने मशीनरी और अन्य जरूरी तैयारियां समय पर पूरी करने के लिए कहा ताकि मिलों का संचालन निर्धारित समय पर शुरू हो सके।
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त नेहा सिंह, हरियाणा कोऑपरेटिव सेंट्रल बैंक के अतिरिक्त रजिस्ट्रार वीरेंद्र दहिया, चीनी मिल की प्रबंध निदेशक डॉ. अनमोल, अंकिता वर्मा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता शैलेंद्र, अधीक्षण अभियंता दलबीर दलाल सोनीपत व आहुलाना चीनी मिलों, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हैफेड समेत सोनीपत और यमुनानगर जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें