फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 33 केवी पिंडारा में बदले पैनल, 11 घंटे ब्लैक आउट रहा शहर

विज्ञापन
27जेएनडी47-33 केवीए सब स्टेशन पिंडारा में पेनल बदलने का कार्य करते हुए कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। गोहाना रोड क्षेत्र में वीरवार को सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति ठप रही। 33 केवी पिंडारा सब-स्टेशन पर पुराने पैनलों को बदलने के लिए बिजली निगम ने सुबह सात बजे ही काम शुरू कर दिया था। इस कारण 11 घंटे शहर ब्लैक आउट रहा। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दिनचर्या के काम प्रभावित हो गए।
निगम ने वीरवार सुबह आठ से दोपहर चार बजे तक का परमिट लिया था। इस दौरान इंजीनियरिंग टीम ने वीसीबी और पेनल बदलने का कार्य शुरू किया। गोहाना रोड, कोर्ट रोड, लुदाना सब स्टेशन, अशरफगढ़, पिंडारा, नागरिक अस्पताल, मांडो, जाइट कॉलेज, रिलांयस गैस 11 केवी पावर हाउस समेत कई जगह बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

शहर की कॉलोनियों, बाजारों और संस्थानों में कामकाज पर सीधा असर पड़ा। सुबह स्कूलों के समय बिजली न आने से कई निजी स्कूलों में ऑनलाइन डेटा एंट्री और प्रशासनिक काम प्रभावित हुए। वहीं, घरों में सुबह की तैयारियों से लेकर खाना बनाने और पानी गर्म करने के लिए परेशानी हुई।
शहरवासी संदीप मल्होत्रा, सुनील, सतबीर, अतुल चौहान, कुलदीप जलंधरा का कहना है कि निगम ने सुबह आठ से शाम चार बजे तक परमिट लिया था लेकिन सुबह सात बजे ही बिजली चली गई थी और शाम साढ़े छह बजे तक नहीं आई।
निगम को उपभोक्ताओं की परेशानी समझते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी जिससे राजमर्रा के कार्य प्रभावित न हो। निगम को बैकअप व्यवस्था या चरणबद्ध तरीके से सप्लाई प्रबंधन करना चाहिए ताकि पूरे क्षेत्र को एक साथ प्रभावित न होना पड़े।
विज्ञापन


निगम ने 33 केवीए सब स्टेशन पिंडारा में वीरवार को पेनल बदलने का कार्य किया। सुबह आठ से शाम चार बजे तक परमिट लिया था लेकिन शाम सात बजे तक कार्य पूरा हुआ और बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई थी। -एमएल सुखीजा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें