फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले में 46 कनाल में जलाए धान के अवशेष

Tue, 11 Nov 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी12-खरल गांव के खेतों में धान के अवशेष जलने की सूचना पर पहुंची कृ​षि विभाग की टीम। स्रोत
विज्ञापन
जींद। जिले में धान के अवशेष जलाने के मामले रुक नहीं रहे हैं। पिछले तीन दिनों में नौ मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों में कृषि विभाग ने किसानों पर जुर्माना लगाकर एफआईआर दर्ज करवाई है लेकिन उसके बावजूद भी किसान धान के अवशेष जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को भी तीन किसानों पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

कृषि विभाग कर्मचारी अमृतपाल ने बताया कि नौ नवंबर को उन्हें सूचना मिली थी कि खरल गांव के खेतों में धान के अवशेष जलाए जा रहे हैं। इस पर टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने जांच की तो बलराज के चार कनाल में धान के अवशेष जलाए जा रहे थे।
इस पर टीम ने उस पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया। जांच अधिकारी इकबाल सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खरल गांव में 34 कनाल में धान के अवशेष जलाए गए
दूसरे मामले में भी खरल गांव में 34 कनाल में धान के अवशेष जलाए गए हैं। विभाग कर्मचारी अमृतपाल ने बताया कि आठ नवंबर को उन्हें सूचना मिली कि खरल गांव में सतबीर अपने खेतों में धान के अवशेष जला रहा है। इस पर विभाग की टीम पहुंची और उन्होंने जांच की तो 34 कनाल में धान के अवशेष जलाए गए थे। इस पर विभाग ने किसान पर दस हजार रुपये जुर्माना लगाया। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शामदो गांव के खेतों में धान के अवशेष जलाए थे
तीसरे मामले में विभाग कर्मचारी मेजर सिंह ने बताया कि आठ नवंबर को उन्हें सूचना मिली थी कि शामदो गांव के खेतों में धान के अवशेष जलाए जा रहे हैं। इस सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि सुखबीर ने आठ कनाल में धान के अवशेषों में आग लगाई हुई है। इस पर टीम ने किसान पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगा दिया। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सुखबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगूरां गांव के खेतों में जलाए गए धान के अवशेष
चौथे मामले में विभाग कर्मचारी अनीष कुमार ने बताया कि आठ नवंबर को सूचना मिली थी कि नगूरां गांव के खेतों में धान के अवशेष जलाए जा रहे हैं। जब विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो किसान सोनू ने आठ कनाल में धान के अवशेषों में आग लगाई हुई थी। टीम ने उस पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया। जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें