फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वालीबॉल में फरैण कलां की टीम ने पाया प्रथम स्थान

Tue, 11 Nov 2025 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी35-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरैण कलां में हुई प्रतियोगिता में पहुंचे मुख्याति​थि
विज्ञापन
जींद। सांसद खेल महोत्सव फिट युवा फॉर विकसित भारत के लिए सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरैण कलां में वालीबॉल खेल का आयोजन किया। इसमें विधानसभा के अंतर्गत आने वाले नरवाना और उझाना ब्लॉक की लड़के और लड़कियों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में कर्ण प्रताप बेदी और विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय जाट महासभा के प्रधान कृष्ण श्योकंद ने शिरकत की।
विज्ञापन

अंत में विजेता टीम को मेडल और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। जूनियर वर्ग में कलौदा खुर्द प्रथम और फरैण कलां की टीम द्वितीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में फरैण कलां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंत में सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक पृथ्वी सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिला सचिव मंदीप चहल, लवीश बेनिवाल, मनोज चहल, अनिल चहल, वीरेंद्र चहल, प्रशिक्षक वेदपाल, संजय, पूर्व सरपंच सत्यवान शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें