07जेएनडी11-धान की खरीद चालू करवाने को लेकर बातचीत करते हुए किसान। संवाद
नरवाना। किसानों ने एक बैठक कर आयोजन कर धान की खरीद चालू करवाने को लेकर रणनीति तैयार की। नई अनाज मंडी के रेस्ट हाउस में हुई बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य अध्यक्ष मा. बलबीर सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में राइस मिलों की हड़ताल के चलते पूरे प्रदेश में मंडियों में धान की फसल के लिए जगह नहीं बची है।
धान की खरीद चालू न होने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से किसानों की फसल मंडियों में पड़ी रहने के अन्य दैनिक काम भी प्रभावित हो रहें हैं। किसानों की तरफ से खरीद करवाने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि मंगलवार दोपहर तक खरीद शुरू नहीं हुई तो किसानों को फिर से मंडी को ताला लगाने या रास्ते रोकने पर मजबूर होना पड़ेगा। सचिव विकास गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में राइस मिलों की हड़ताल के चलते खरीद नहीं हो रही थी लेकिन सोमवार को पांच मिलों ने अपना पंजीकरण धान खरीद के लिए करवाया है। मंगलवार दोपहर से सुचारू रूप से धान की खरीद शुरू हो जाएगी।
07जेएनडी11-धान की खरीद चालू करवाने को लेकर बातचीत करते हुए किसान। संवाद