फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना मंडी में धान की आवक ने पकड़ी रफ्तार, एक दिन में पहुंचा 69 हजार क्विंटल

विज्ञापन
10 जुलाना 002: मंडी में पड़ी धान। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना की अनाजमंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को मंडी में विभिन्न किस्मों का कुल 69 हजार 138 क्विंटल धान पहुंचा। इसमें सबसे अधिक 1121 बासमती किस्म की 64 हजार 630 क्विंटल आवक दर्ज की गई। बढ़ती आवक को देखते हुए आढ़तियों ने उठान व्यवस्था सुचारू रखने के लिए बुधवार को मंडी में खरीद कार्य बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दिन केवल धान का उठान किया जाएगा।
विज्ञापन

इस सीजन में अब तक मंडी में 7 लाख 10 हजार 407 क्विंटल धान पहुंच चुका है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि तक 6 लाख 87 हजार 968 क्विंटल आवक हुई थी। इस तरह कुल आवक में करीब 3 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, 1121 बासमती की आवक पिछले वर्ष के मुकाबले 13 प्रतिशत घटकर 4 लाख 82 हजार 290 क्विंटल रह गई है। वहीं, 1509 किस्म की आवक 71 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख 24 हजार 105 क्विंटल हो गई है। बाजरे की आवक में 46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि कपास की आवक 304 क्विंटल रही।
मार्केट कमेटी जुलाना की सचिव कोमिला ने बताया कि मंडी में किसानों के लिए बिजली, पानी और सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को खरीद बंद रखकर उठान करवाया जाएगा, ताकि किसानों को फसल बेचने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें