फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यूजी दाखिले के लिए आवेदन की रफ्तार पड़ी धीमी

Sun, 21 Jun 2026 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ाए जाने के बाद आवेदनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जिले के सरकारी कॉलेजों में इन दिनों प्रतिदिन औसतन 25 से 30 नए आवेदन ही प्राप्त हो रहे हैं। कुछ संकायों में जहां एक-दो नए आवेदन आ रहे हैं वहीं कुछ विद्यार्थी अपने आवेदन वापस भी ले रहे हैं।
विज्ञापन

संत शिरोमणी श्री सैन भगत कॉलेज में शनिवार तक आवेदनों की संख्या बढ़कर 2567 हो गई। कॉलेज में बीए आर्ट्स के लिए विद्यार्थियों का सबसे अधिक रुझान देखने को मिल रहा है। 600 सीटों के मुकाबले 1357 आवेदन आ चुके हैं। बीसीए की 120 सीटों के लिए 361, बीकॉम की 220 सीटों के लिए 264 तथा लाइफ साइंस की 170 सीटों के लिए 271 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
बीबीए, अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास और विज्ञान की विभिन्न शाखाओं में भी सीटों से अधिक आवेदन पहुंच चुके हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को 1444 तक आवेदनों की संख्या पहुंच गई। यहां 400 सीटों वाले बीए आर्ट्स में 843 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बीसीए, लाइफ साइंस और गणित विषय में भी सीटों के मुकाबले अधिक आवेदन आए हैं जबकि फिजिकल साइंस और बीकॉम में अभी सीटें खाली हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अंतिम तिथि बढ़ने के कारण विद्यार्थी अब धीरे-धीरे आवेदन कर रहे हैं।

यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन लगातार प्राप्त हो रहे हैं। फिलहाल मेरिट सूची जारी करने को लेकर उच्च शिक्षा विभाग की ओर से कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। शेड्यूल मिलते ही विद्यार्थियों को सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- सत्यवान मलिक, प्राचार्य, संत शिरोमणी श्री सैन भगत कॉलेज जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें