फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में डेढ़ साल से बंद ऑक्सीजन प्लांट फिर होगा शुरू

विज्ञापन
28जेएनडी06: नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के पास बूस्टर के लिए बनाया जा रहा कमरा। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में डेढ़ साल से बंद ऑक्सीजन प्लांट को दोबारा शुरू करने के लिए प्लांट में बूस्टर लगाने का काम शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट बंद होने के कारण अस्पताल प्रशासन को ऑक्सीजन सिलिंडरों पर निर्भर रहना पड़ रहा था जिससे कई बार परेशानी भी सामने आईं। अब बूस्टर लगाए जाने के बाद प्लांट की कार्यक्षमता बढ़ेगी और ऑक्सीजन का दबाव भी बेहतर तरीके से मिल सकेगा। इसके तहत एक कमरा तैयार किया जा रहा है। इसमें बूस्टर इंस्टॉल किया जाएगा।
बूस्टर लगने के बाद ऑक्सीजन सप्लाई पहले से अधिक प्रभावी होगी और वार्डों तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंच सकेगी। पहले प्लांट तकनीकी खामियों और कम दबाव की समस्या के कारण ठीक से काम नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन

अब इस कमी को दूर करने के लिए बूस्टर की व्यवस्था की जा रही है। प्लांट शुरू होने से आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत ऑक्सीजन उपलब्ध कराना आसान होगा। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं में भी सुधार आएगा।
अब प्लांट से अस्पताल के प्रत्येक वार्ड तक ऑक्सीजन पहुंचेगी
प्लांट के चालू होने से बाहरी सिलिंडरों पर निर्भरता कम होगी और इलाज में देरी जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। बाहर से मंगवाए जा रहे सिलिंडरों के कारण अस्पताल पर भी खर्च बढ़ रहा था। अब प्लांट से अस्पताल के प्रत्येक वार्ड तक ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी। इससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

डिप्टी स्पीकर ने उठाया था मुद्दा
तीन माह पहले डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा ने अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। इस दौरान उनको ऑक्सीजन प्लांट के बंद होने की जानकारी मिली तो उन्होंने अस्पताल प्रशासन से इसके लिए जवाब मांगा था। कहा था कि यदि कहीं परेशानी आ रही है तो उनको बताएं लेकिन इसको हर हाल में शुरू करवाएं। इसके बाद डिप्टी स्पीकर ने खुद संज्ञान लेकर इसको चालू करवाने के निर्देश दिए थे।
वर्जन
मरीजों को अब बेहतर सुविधा के लिए अस्पताल प्रशासन लगातार काम कर रहा है। पीएएस ऑक्सीजन प्लांट के लिए पिछले लगभग 15 दिन पहले बूस्टर मिला था। अब इसको इंस्टाल करवाने के लिए प्लांट के पास कमरे का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके बाद यह जल्द ही शुरू करवाया दिया जाएगा ताकि प्रत्येक वार्ड में ऑक्सीजन इसी प्लांट से पहुंचाई जा सके। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें