25जेएनडी25-किलाजफ रगढ़ गांव का ऐतिहासिक किला। संवाद
जुलाना। कई एेतिहासिक युद्धों का गवाह रहा किलाजफरगढ़ गांव का किला शासन-प्रशासन की अनदेखी से खंडहर में तब्दील होता जा रहा है।
मौजूदा समय में यह किला एक बाउंड्री बनकर रह गया है। ग्रामीणों ने इस पर अवैध कब्जे कर लिए हैं। महिलाएं गोबर के उपले बनाकर किले के आगे कब्जा कर रही हैं। आस पास बेसहारा पशु घूमते रहते हैं। संबंधित विभाग भी किले की सुध नहीं ले रहा है।
स्थानीय जानकारों के मुताबिक, जींद के राजा स्वरूप सिंह सिंधू ने इस 1854 में इस किले का निर्माण करवाया था। प्राचीन काल में इस गांव का नाम खुडाली होता था।
इसी किले के नाम से ही गांव का नाम किलाजफरगढ़ रखा गया। यह किला अपने अंदर इतिहास समेटे हुए है। किला कई युद्धों का गवाह रहा है। ग्रामीणों का कहना है अगर किले को विकसित कर पर्यटन स्थल बनाया जाए तो यहां पर पर्यटन की संभावनाएं बन सकती हैं। संवाद
25जेएनडी25-किलाजफ रगढ़ गांव का ऐतिहासिक किला। संवाद
25जेएनडी25-किलाजफ रगढ़ गांव का ऐतिहासिक किला। संवाद
25जेएनडी25-किलाजफ रगढ़ गांव का ऐतिहासिक किला। संवाद