आंधी के कारण टूटा बिजली का खंभा।
- फोटो : Jind
शनिवार रात को हुई बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बिजली से संबंधित समस्या के चलते परेशान होना पड़ा। बारिश के कारण सफीदों और पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के 50 से अधिक गांवों में रातभर बिजली नहीं रही। लोगों द्वारा बिजली निगम में 240 से अधिक शिकायतें दर्ज करवाई गईं। सफीदों और पिल्लूखेड़ा ब्लॉक में शनिवार रात को बारिश के साथ-साथ तेज आंधी भी आई। आंधी की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ गिर गए। जिसकी वजह से कहीं बिजली के तार टूट गए तो कहीं फ्यूज उड़ गए। बिजली नहीं होने के कारण लोगों को रातभर परेशानी हुई। पेयजल की समस्या के साथ-साथ लोगों को बिजली नहीं आने पर घर में अंधेेरे में रहना पड़ा। वहीं बिजली निगम के कर्मचारियों को भी फाल्ट ठीक करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आंधी के कारण 16 फीडर खराब हुए।
फाल्ट ठीक करने के लिए दिनभर दौड़े कर्मचारी
शनिवार रात को आई आंधी और बारिश की वजह से 50 से अधिक गांवों में बिजली बाधित रही। आंधी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ गिर गए, जिसकी वजह से टार टूट गए। बिजली नहीं आने पर लोगों द्वारा 240 से अधिक शिकायत दर्ज करवाई गईं। आलम यह रहा कि बिजली फाल्ट ठीक करवाने के बिजली निगम के कर्मचारियों को दिनभर भागदौड़ करनी पड़ी।
प्राथमिकता से किया समस्याओं को दूर
शनिवार रात बारिश के साथ-साथ आंधी भी आई। इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के फ्यूज उड़ गए व तार टूट गए। 240 से अधिक शिकायतें लोगों द्वारा दी गई। जिस-जिस क्षेत्र से शिकायतें आ रही थी, कर्मचारियों को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान किया जा रहा था। लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया गया।
श्यामबीर सैनी, एसई बिजली निगम जींद।
सफीदें में आए बिजली फाल्ट को ठीक करते कर्मचारी। - फोटो : Jind
आंधी और बारिश के कारण खराब हुई बिजली व्यवस्था को सफीदें में ठीक करते कर्मचारी।- फोटो : Jind