फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज-2026 में प्रियदर्शिनी महाविद्यालय की तीन टीमों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 28जेएनडी33-प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय की छात्राएं अपने स्टाफ के साथ। स्र
विज्ञापन
जींद। प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय की तीन टीमों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज-2026 में शानदार प्रदर्शन किया। तीनों टीमों ने शीर्ष पांच स्थानों में जगह बनाकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि में शामिल हुए। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया और विद्यार्थियों के नवाचारी प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विचारों को आगे बढ़ाने और समाज की जरूरतों के अनुरूप उपयोगी पहल करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में खुशी और पलक की टीम साथ ने मानसिक स्वास्थ्य एवं मानसिक कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का विचार प्रस्तुत किया। रिया और उनकी टीम फैमिली फार्मर ने जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की पहल रखी। वहीं, खुशी के नेतृत्व वाली तीसरी टीम ने मशरूम से प्रोटीन निष्कर्षण पर आधारित विचार प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस विचार में पोषण के वैकल्पिक स्रोतों और खाद्य नवाचार की संभावनाओं को सामने रखा गया। तीनों टीमों के विचारों में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया। शीर्ष पांच में जगह बनाकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होना महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। प्राचार्य डॉ. रणधीर खटकड़ के मार्गदर्शन और प्लेसमेंट प्रभारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. मोहित रांगी के प्रोत्साहन व सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें